ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार के इस स्टेशन पर ट्रॉली में मिला युवती का शव, बदमाशों ने हत्या कर डेड बॉडी ठिकाने लगाया

Bihar Crime News: सारण के गोल्डनगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब एक बड़े स्ट्रॉली बैग से एक लड़की का शव बरामद हुआ। उस समय सोनपुर से छपरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सारण के गोल्डनगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब एक बड़े स्ट्रॉली बैग से एक लड़की का शव बरामद हुआ। उस समय सोनपुर से छपरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म संख्या एक पर आने वाली थी, तभी कुछ लोगों को एक अज्ञात बड़ा स्ट्रॉली बैग दिखाई पड़ा, जो आधा खुला हुआ था और उसमें कुछ कपड़े दिखाई दे रहे थे।


लोगों ने इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय स्टेशन प्रशासन को दी। स्टेशन प्रशासन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। यह स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आता है, इसलिए आरपीएफ दिघवारा और जिले के पुलिस पदाधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है। अभी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। 


लड़की का शव कैसे और किन परिस्थिति में यहां पहुंचा, यह सवाल पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि कि सुनियोजित ढंग से हत्या करके शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है और मामले के छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।