ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

छठ पूजा में घर जाने के लिए छूट्टी मांगना पड़ गया महंगा, बिहार के मजदूर की हरियाणा में रॉड से पीट-पीटकर कर दी गई हत्या

BAGAHA: बगहा में रहने वाले मजदूर की हरियाणा के करनाल स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बता दें कि बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के लगुनाहा गांव निवासी भोला साह क

छठ पूजा में घर जाने के लिए छूट्टी मांगना पड़ गया महंगा, बिहार के मजदूर की हरियाणा में रॉड से पीट-पीटकर कर दी गई हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में रहने वाले मजदूर की हरियाणा के करनाल स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बता दें कि बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के लगुनाहा गांव निवासी भोला साह की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हरियाणा की करनाल में हत्या कर दी गयी है। 


बिहार के बगहा निवासी 45 वर्षीय भोला साह हरियाणा के करनाल स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करता था। महापर्व छठ पूजा के मौके पर हरियाणा से उसे अपने घर जाना था लेकिन ठेकेदार ने मजदूर को छुट्टी नहीं दिया और मजदूरी का पैसा भी नहीं दिया। जिसे लेकर ठेकेदार के साथ मजदूर भोला का विवाद हो गया। 


जिसके बाद भोला साह को लोहे के रॉड से इस कदर पिटाई की गयी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। हरियाणा के करनाल में हुई इस घटना की जानकारी जब परिजनो को हुई तो उनके बीच कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं और आरोपी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता