ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चकमा देकर फरार हो गया 15 लाख का इनामी नक्सली

CHATRA: खबर झारखंड के चतरा से आ रही है, जहां सीआरपीएफ और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवा

चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चकमा देकर फरार हो गया 15 लाख का इनामी नक्सली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHATRA: खबर झारखंड के चतरा से आ रही है, जहां सीआरपीएफ और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीआरपीएफ के जवानों ने भी गोलियां चलाई जिसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के पिस्टल और गोली समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में मुठभेड़ की यह घटना हुई है।


पूरे मामले पर एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख का इनामी नक्सली आक्रम गंझू उर्फ रवींद्र गंझू का दस्ता कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा के जंगल में सक्रिय हुआ है और बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। प्राप्त सूचना के बाद टीम का गठन कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों पर नक्सलियों की तरफ से फायरिंग की गई जिसके जवाब में सीआरपीएफ के जवानों ने भी फायरिंग की। जिससे घबराकर नक्सली मौके से फरार हो गए।


मुठभेड़ के दौरान सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों का एक विदेशी पिस्टल, 25 गोलियां, दो मैग्जीन समेत अन्य सामानों को बरामद किया गया है। इस अभियान में झारखंड जगुआर, जिला पुलिस के जवान भी शामिल थे। एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा लेकिन जो नक्सली सरेंडर करना चाहते हैं पुलिस उन्हें पूरा मौका देगी।