ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

झारखंड में बदमाशों का तांडव! चार जमीन कारोबारियों से मांगी एक- एक करोड़ की रंगदारी, दहशत फैलाने के लिए फेंका बम

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने जमीन कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी की मांग की है। पुंदाग ओपी के लाजपत नगर के रहने वाले जमीन करोबारी मोहन शर्मा से एक करो

झारखंड में बदमाशों का तांडव! चार जमीन कारोबारियों से मांगी एक- एक करोड़ की रंगदारी, दहशत फैलाने के लिए फेंका बम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने जमीन कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी की मांग की है। पुंदाग ओपी के लाजपत नगर के रहने वाले जमीन करोबारी मोहन शर्मा से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने कारोबारी के घर के बाहर बम फेंक कर दहशत फैला दी।


जानकारी के मुताबिक, कुख्यात कोबरा गैंग के नाम पर वॉट्सअप मैसेज कर जमीन कारोबारी मोहन शर्मा से पहले रंगदारी मांगी गई, फिर घर के बाहर बम से हमला किया गया। गैंग ने रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस घटना के बाद कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित कारोबारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और सुरक्षा की मांग की है।


उधर, पुंदाग के ही रहने वाले राजेश से भी कोबरा गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। वहीं डोरंडा के निवासी जमीन कारोबारी हीरालाल साहू और पंडरा के मेजर कोठी के रहने वाले अखिलेश से भी कोबरा गैंग के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इन चारों कारोबारियों को आये रंगदारी के मैसेज की जांच टेक्निकल सेल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने सभी कारोबारियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।