ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Bihar Crime News: बिहार में SP और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, पुलिस की गिरफ्त में आए चार साइबर अपराधी

Bihar Crime News: छपरा पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड से वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करके छपरा के एसपी डॉ. कुमार आशीष समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार सहित अन्य राज्यों से चार साइबर अपराधियों को 124 सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है।


मंगलवार को सारण पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा किया, जो फर्जी सिम कार्ड एक्टिव करके वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा था। एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि पिछले एक साल से यह गिरोह पुराना सामान बेचने के नाम पर लोगों से रुपयों की ठगी कर रहा था। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 245/24 के तहत जांच शुरू की गई थी।


तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 17 सितंबर 2025 को भागलपुर से दो अभियुक्त—हर्ष राज और प्रियांशु राज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे गांव-गांव जाकर सिम कार्ड बेचते थे और जिस व्यक्ति को सिम देते थे, उसके आधार और पहचान के आधार पर दूसरा सिम कार्ड धोखाधड़ी से एक्टिव कर देते थे। इसके बाद यह सिम कार्ड राजस्थान में साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था।


गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले से दो और अभियुक्त—मुन्फेद खान और अजहरुद्दीन खान को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से 4 मोबाइल और 124 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। यह गिरोह फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करता था।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता