ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

छपरा में वहशी दरिंदे की घिनौनी करतूत: चॉकलेट का लालच देकर 4 साल के बच्ची के साथ किया गंदा काम, शादीशुदा है आरोपी

पीड़िता के बयान पर भेल्दी थाने में आरोपी रंजीत राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसका कांड संख्या-221/25 है। आरोपी रंजीत राय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Bihar
आरोपी को पुलिस ने दबोचा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 CHAPARA: सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वहशी दरिंदे ने चार साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया। चॉकलेट का लालच देकर झोपड़ी में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


बच्ची की चीख सुनते ही परिजन धरनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची की हालत देखकर परेशान परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बगीचे से गिरफ्तार कर लिया।


घटना के बारे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने बताया की आरोपी रंजीत राय भेल्दी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। वह शादी-शुदा है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जो घटनास्थल से सैंपल कलेक्शन कर मामले का जांच कर रहे हैं। वही पीड़ित बच्ची को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता के बयान पर भेल्दी थाने में आरोपी रंजीत राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसका कांड संख्या-221/25 है। आरोपी रंजीत राय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट