ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Crime News: बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, लड़की के घर मिली दोनों की लाश

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में नाबालिग प्रेम का दुखद अंत हो गया। नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने घर में पंखे में फंसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव की है। दोनो की उम्र लगभग पंद्रह वर्ष के आसपास बताई जा रही है।


घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। हालांकि घटना की जानकारी देर रात्रि को लगभग 9 बजे के आसपास हुई है। मृत प्रेमी जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी गनपत महतो का पुत्र सनिस महतो के रूप में पहचान हुई है जबकि प्रेमिका सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव निवासी जयलाल प्रसाद की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। 


मृत सनिस महतो लड़का बड़े भाई और पिता के साथ अपने ननिहाल मोती छपरा गांव में ही रहता था। सनिस महतो और अंजली का घर आसपास ही था। दोनों के परिजन घर पर नहीं थे, जिसका फायदा उठा प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया था। जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। 


शाम को प्रेमिका के वृद्ध दादा खेत से लौट कर घर आने के बाद काफी देर तक इंतजार के बाद जब घर से अंजली नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खोला तो वृद्ध दादा के होश उड़ गए। घर की छत से लगे पंखे से रस्सी के सहारे एक साथ दो लोग झूल रहे थे। 


जब पड़ोस के लोग आये तब दोनों की पहचान की गयी। आसपास के लोग पहले शव को जलाने की योजना बना रहे थे लेकिन बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता