ब्रेकिंग
बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश

चाकू की नोंक पर नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

MUZAFFARPUR : बिहार में तेजी से बढ़ती क्राइम की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पुलिसिया कार्रवाई को धता बताते हुए अक्सर आपराधिक मानसिकता के लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिर

चाकू की नोंक पर नाबालिग के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में तेजी से बढ़ती क्राइम की रफ़्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पुलिसिया कार्रवाई को धता बताते हुए अक्सर आपराधिक मानसिकता के लोग किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी इलाके के एक गांव का है जहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. 


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इधर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. पीड़िता के अनुसार वो शौच के लिए गई हुई थी तभी दो युवकों ने चाकू की नोंक पर उसके साथ गैंगरेप किया. आरोपी का नाम पीड़िता ने वीरेंद्र और रंजन के रूप में की है. 


पुलिस ने आरोपी रंजन को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तालाश की जा रही है. मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की को बेहोश छोड़कर मौके से फरार हो गए. थोड़ी देर बाद उसे होश आया और उसने घर जाकर सारी बात अपनी मां को बताई. फिर परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की और तुरंत ही एक्शन लेते हुए रंजन नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया.

टैग्स