ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

चाईबासा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद

CHAIBASA: झारखंड के चाईबासा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पुलिस ने 3 हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है। चाईबा

चाईबासा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAIBASA: झारखंड के चाईबासा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पुलिस ने 3 हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है। चाईबासा पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस ने बताया कि भाकपा माओवादी संगठन के गिरफ्तार तीनों नक्सली 8 बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल थे।


चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने मीडिया को बताया कि इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी कि गोईलकेरा थाना इलाके के रेला पराल और रायरोवा में नक्सलियों का दस्ता दिखा है। इस बात की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया और तीन कुख्यात नक्सलियों को धड़ दबोचा। 


गिरफ्तार नक्सलियों में बासु बहंदा, रोहित पदम और यूलीप जोजो शामिल है। गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर जंगल से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। बरामद विस्फोटकों को वही पर बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज किया गया।