ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

चाय की लत लगाने के लिए मिलाता था अफीम, चाय पीने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते थे, चाय बेचकर खूब पैसा कमाया, फिर क्या हुआ जानिए.

PURNEA: पूर्णिया में एक चाय दुकानदार का चाय पीने के लिए लोग दूर दराज से आते थे। उसकी दुकान पर अक्सर लोगों की भीड़ रहती थी। चाय बेचकर दुकानदार ने खूब पैसे भी कमाये। लोगों उसकी

चाय की लत लगाने के लिए मिलाता था अफीम, चाय पीने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते थे, चाय बेचकर खूब पैसा कमाया, फिर क्या हुआ जानिए.
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक चाय दुकानदार का चाय पीने के लिए लोग दूर दराज से आते थे। उसकी दुकान पर अक्सर लोगों की भीड़ रहती थी। चाय बेचकर दुकानदार ने खूब पैसे भी कमाये। लोगों उसकी चाय के दिवाने हो गये थे। एक दिन मुफ्फसिल थाना पुलिस ने उसे 64.4 ग्राम अफीम के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि वो चाय में अफीम मिलाया करता था। 


पूर्णिया में चाय दुकान की आड़ में एक चाय दुकानदार अफीम की तस्करी करता था। लोगों में चाय की लत लगाने के लिए शातिर चाय दुकानदार ने चाय में ही अफीम मिलाना शुरू कर दिया। इस तरह चाय दुकानदार ने चाय में अफीम मिलाकर खूब पैसा बनाया। पुलिस के हत्थे चढ़ा चाय दुकानदार पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल अफीम की तस्करी और डिलीवरी के लिए करता था। वह बंगाल से अफीम की खेप कार में छिपाकर लाता और चाय दुकान की आड़ में अफीम की तस्करी करता। 


हालांकि शातिर तस्कर की चालाकी आखिर में पुलिस के आगे धरी की धरी रह गई। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 64.6 ग्राम अफीम के साथ शातिर तस्कर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। वह चाय की आड़ में अफीम की तस्करी भी करता था। अफीम की तस्करी करने वाले युवक की पहचान शहर के सदर थाना क्षेत्र के चंदननगर गुलाबबाग निवासी मंटू जयसवाल के बेटे प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार जयसवाल के रूप में हुई है। जो अफीम की तस्करी के लिए अपनी कार का भी इस्तेमाल करता था। 


पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर उसे धर दबोचा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि उन्हें यह सूचना मिली थी कि कटिहार से एक कार सवार पूर्णिया की ओर अफीम लेकर जा रहा है। पुलिस ने एनएच 31 के पास कार सवार को पकड़ा। जिसके पास से 64.6 ग्राम अफीम बरामद किया गया। 


पुलिस ने बताया कि अफीम तस्कर की चाय की दुकान जलालगढ़ स्थित काली मंदिर के पास है। वह बंगाल से अफीम लाकर अपनी चाय की दुकान में चोरी छिपे बेचता था। इस दौरान वह चाय में भी अफीम मिलाता था। जिससे लोगों को उसकी चाय की लत लग गयी। चाय की दुकान पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी। चाय बेचकर उसने खूब पैसे कमाये। उसके दुकान पर चाय पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते थे। लोगों को भी पता नहीं था कि चाय में अफीम मिलाई जाती है। लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और चाय दुकानदार को धर दबोचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता