ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : चाचा ने किया भतीजे का मर्डर, आपसी विवाद में गोली मारकर की हत्या

BUXAR : इस वक़्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है जहां आपसी विवाद में चाचा ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. गांव में दहशत

बिहार : चाचा ने किया भतीजे का मर्डर, आपसी विवाद में गोली मारकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : इस वक़्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है जहां आपसी विवाद में चाचा ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. 


घटना बक्सर जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के खोचरिहा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद में चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी. गोली लगने से भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. परिजनों ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपी चाचा के घर छापेमारी की. आरोपी चाचा तो फरार था लेकिन पुलिस को उसके घर से भारी मात्रा में हथियार मिले जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कवायद तेज कर दी है. वहीं, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें