ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया से अब CBI करेगी पूछताछ, EOU के सामने कई खुलासे कर चुका है NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड

Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को सीबीआई रिमांड पर लेगी. आर्थिक अपराध इकाई की पूछताछ के बाद अब सीबीआई संजीव मुखिया से पूछताछ करने वाली है. सीबीआई ने कोर्ट में रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की है.

Sanjeev Mukhiya
सीबीआई पूछेगी तीखे सवाल
© file
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Sanjeev Mukhiya: नीट परीक्षा समेत बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बेउर जेल में बंद है। पिछले दिनों आर्थिक अपराध इकाई ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। ईओयू की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आर्थिक अपराध इकाई के बाद अब सीबीआई संजीव मुखिया से पूछताच करेगी। सीबीआई ने कोर्ट से संजीव मुखिया की सात दिन की रिमांड मांगी है।


दरअसल, देश के चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने पटना के दानापुर से अरेस्ट किया था। करीब एक साल से फरार तीन लाख का इनामी पुलिस और जांच एजेंसियों को लगातार चकमा दे रहा था और आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। पिछले दिनों ईओयू ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लिया था और उससे चार दिनों तक पूछताछ की थी।


आर्थिक अपराध इकाई की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। पूछताछ के दौरान संजीव मुखिया ने बताया है कि उसका लक्ष्य अपनी पत्नी को राजनीतिक गलियारें में ऊँचा मुकाम दिलवाना है। इसके लिए ही उसने पेपर लीक करवाने का रास्ता चुना। उसने बताया है कि बिहार और झारखंड से लेकर दूसरे राज्यो में उसकी बड़ी पहुंच है। पूरे सिस्टम को इसने ख़ुश कर रखा है। उसने बताया है कि कोई ऐसा सेक्टर नहीं जहां इसने अपनी धमक क़ायम नहीं की है।


रेलवे भर्ती बोर्ड में भी पकड़ होने का दावा संजीव मुखिया ने किया है। इसके साथ ही साथ उसने NTA तक को मैनेज करने का दावा आर्थिक अपराध इकाई, सीबीआई और झारखंड पुलिस के सामने किया है। संजीव मुखिया ने यह भी दावा किया है कि उसने कई अधिकारियों के बच्चों को मेडिकल में दाखिला कराया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि फरारी के दौरान कई थानों को मैनेज कर बिहार के कई जिले में रहा, लाभुकों के घर से लेकर पावर कॉरपोरेशन से जुड़े अधकारियों के घर तक में रहा।


रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को जेल से ही संजीव मुखिया की कोर्ट में पेशी हुई। सीबीआई की तरफ से संजीव मुखिया से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड की अर्जी कोर्ट में लगाई गई है। सुनवाई के दौरान सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार 2 की अदालत में सुनवाई हुई जिसमें रिमांड के बिंदु पर भी बहस हुई। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद सीबीआई संजीव मुखिया से पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।


बता दें कि संजीव मुखिया पर बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने के साथ ही साथ नीट परीक्षा का पेपर लीक कराने का भी आरोप है। इस मामले में पिछले 11 महीनों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। बीते 24 अप्रैल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दानापुर में छापेमारी कर एक अपार्टमेंट से उसे अरेस्ट कर लिया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार ने तीन लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता