ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

CBI Raid in Bihar: बिहार में CBI का बड़ा एक्शन, पांच हजार घूस लेते पोस्टल असिस्टेंट को रंगेहाथ दबोचा

CBI Raid in Bihar: बिहार के सहरसा में सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर प्रधान डाकघर के पोस्टल असिस्टेंट को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. सीबीआई के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है.

CBI Raid in Bihar
सीबीआई की छापेमारी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBI Raid in Bihar: खबर सहरसा से है, जहां भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के खिलाफ एंटीकरप्शन CBI की टीम की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पटना से आई आठ सदस्यीय एंटीकरप्शन CBI की टीम ने जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में छापेमारी की।


CBI की टीम ने प्रधान डाकघर में कार्यरत पोस्टल असिस्टेंट संजीत कुमार यादव को 5 हजार रुपये घूस लेते धऱ दबोचा। CBI की छापेमारी से पूरे डाकघर में हड़कम्प मच गया। जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पोस्टल असिस्टेंट संजीत यादव ग्रामीण डाककर्मियों को सैलरी दिलवाने के एवज में 10 हजार प्रति कर्मी घूस मांग रहा था। 


जिसमें 5 हजार रुपये अग्रिम और 5 हजार रुपये सैलरी मिलने के बाद देने की बात तय हुई थी। इसी कड़ी में आज 5 हजार रुपये रंगेहाथ घूस लेते हुए पोस्टल असिस्टेंट संजीत कुमार यादव को CBI की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल CBI की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता