ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

CBI Raid in Bihar: बिहार में CBI की रेड से हड़कंप, गोवा से आई टीम ने जालसाज को दबोचा; इस बड़े मामले में एक्शन

CBI Raid in Bihar: 1.45 करोड़ रुपए के गबन करने वाले आरोपी को सीबीआई की टीम ने मुंगेर से अरेस्ट किया है. तारापुर थाना क्षेत्र के लौना परसा गांव में सीबाआई की इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है.

CBI Raid in Bihar
मुंगेर में सीबीआई की छापेमारी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBI Raid in Bihar: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से आ रही है, जहां सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर डेढ़ करोड़ के गबन के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है। सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने तारापुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में यह छापेमारी की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उसे अपने साथ गोवा लेकर चली गई।


दरअसल, सेन्ट्रल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (सीबीआई) की दो सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची और तारापुर थाना क्षेत्र के लौना परसा गांव निवासी सिकंदर प्रसाद सिंह के पुत्र पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पंकज सिंह ने इलाहाबाद बैंक की गोवा शाखा में वर्ष 2018 में 1.45 करोड़ का धोखाधड़ी किया गया था। जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। 


इस संबंध में सीबीआई की मापूसा एडीजे स्पेशल कोर्ट में केस संख्या 1/24 दर्ज है। जिसमें आईपीसी की धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 का प्राथमिक अभियुक्त पंकज सिंह है। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता सामने आने के पश्चात सीबीआई की दो सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची और तारापुर थानान्तर्गत लौना परसा स्थित घर से धोखाधड़ी के आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 


आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने तारापुर थाना की पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद आरोपी को मुंगेर ले आई। सदर अस्पताल में आरोपी का मेडिकल जांच कराने के पश्चात ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय ले गई। व्यवहार न्यायालय स्थित एसीजेएम प्रथम कोर्ट में आरोपी को उपस्थापन कराने के पश्चात न्यायालय के आदेश पर सीबीआई आरोपी को अपने साथ गोवा ले गई।