ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

CBI Raid in Bihar: बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर CBI की रेड से हड़कंप, जांच एजेंसी ने तीन रेलकर्मियों को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला?

CBI Raid in Bihar: बिहार के गया जंक्शन पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान डिपो इंचार्ज समेत तीन रेलककर्मियों को हिरासत में लिया गया है.

CBI Raid in Bihar
सीबीआई की छापेमारी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBI Raid in Bihar: बड़ी खबर बिहार के गया से आ रही है, जहां सीबीआई और रेल विजिलेंस की हाजीपुर की टीम ने संयुक्त छापेमारी की है। करीब 11 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान रेल डिपो इंचार्ज समेत तीन रेलकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों को सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए अपने साथ पटना लेकर चली गई।


दरअसल, गया जंक्शन के ट्रैक डिपो से रेल सामग्री में गड़कबड़ी करने की शिकायत सीबीआई और रेल विजिलेंस को मिली थी। सोमवार को पटना से सीबीआई की टीम के साथ हाजीपुर रेल विजिलेंस की टीम गया जंक्शन पहुंची और करीब 11 घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान डिपो इंचार्ज आरडी चौधरी और ग्रुप डी के दो रेलकर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।


जानकारी के मुताबिक, सीबीआई और रेल विजिलेंस को यह जानकारी मिली थी कि गया रेलवे द्वारा ठेकेदार के माध्यम से जो सामग्री डिपो में आती थी, उसे डिपो इंचार्ज ग्रुप डी के कुछ कर्मियों के माध्यम से इधर-उधर करता था। इस मामले के सामने आने के बाद जांच शुरू की गई। डिपो इंचार्ज के खिलाफ आय़ से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।


सोमवार को सुबह करीब 10 बजे पटना से सीबीआई की पांच सदस्सीय टीम और हाजीपुर रेल विजिलेंस की टीम के दो अधिकारी गया पहुंचे और रात 9 बजे तक जांच की। इस छापेमारी के दौरान रेलकर्मियों में हड़कंप मचा रहा। रेल डिपो इंचार्ज और दो रेलकर्मियों को हिरासत में लेकर सीबीआई की टीम उन्हें पटना ले गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता