ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Sanjeev Mukhiya: CBI को मिली संजीव मुखिया की रिमांड, चार दिन तक जांच एजेंसी पूछेगी तीखे सवाल; बड़े खुलासे होने की संभावना

Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया से अब सीबीआई पूछताछ करेगी. सीबीआई को कोर्ट से संजीव मुखिया की चार दिन की रिमांड मिली है. इस दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.

Sanjeev Mukhiya
सीबीआई को मिली रिमांड
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Sanjeev Mukhiya: नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की रिमांड सीबीआई को मिल गई है। सीबीआई ने संजीव मुखिया से पूछताछ के लिए कोर्ट में सात दिनों की रिमांड की अर्जी लगाई थी लेकिन कोर्ट ने सिर्फ चार दिनों की रिमांड मंजूर की है। रिमांड मिलने के बाद सीबीआई संजीव मुखिया से अगले चार दिनों तक पेपर लीक से जुड़े तीखे सवाल पूछेगी। सीबीआई की पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।


दरअसल, नीट परीक्षा समेत बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बेउर जेल में बंद है। पिछले दिनों आर्थिक अपराध इकाई ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। ईओयू की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। पिछले दिनों ईओयू ने संजीव मुखिया को रिमांड पर लिया था और उससे चार दिनों तक पूछताछ की थी। आर्थिक अपराध इकाई की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।


पूछताछ के दौरान संजीव मुखिया ने बताया है कि उसका लक्ष्य अपनी पत्नी को राजनीतिक गलियारें में ऊँचा मुकाम दिलवाना है। इसके लिए ही उसने पेपर लीक करवाने का रास्ता चुना। ईओयू की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को जेल से ही संजीव मुखिया की कोर्ट में पेशी हुई। सीबीआई की तरफ से संजीव मुखिया से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड की अर्जी कोर्ट में लगाई थी लेकिन कोर्ट ने चार दिन की रिमांड दी है।


बता दें कि संजीव मुखिया पर बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने के साथ ही साथ नीट परीक्षा का पेपर लीक कराने का भी आरोप है। इस मामले में पिछले 11 महीनों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। बीते 24 अप्रैल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दानापुर में छापेमारी कर एक अपार्टमेंट से उसे अरेस्ट कर लिया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए सरकार ने तीन लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता