ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

CBI Action: दिल्ली में सरकार बदलते ही शुरू हो गया एक्शन, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी अरेस्ट; जानें.. पूरा मामला

CBI Action: दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही एक्शन शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को मंगल

CBI Action
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBI Action: दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही एक्शन शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को मंगलवार को हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद यह पहला बड़ा एक्शन है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने शिकायतों की निगरानी की और सत्यापन करने का निर्णय लिया। शिकायतों के सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले थे, जिसके बाद अधिकारियों की गिरफ्तारियां हुई हैं। गिरफ्तार किए गए सभी अधिकारियों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।


सीबीआई के सूत्रों की मानें तो मंगलवार की शाम ही दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया था। इनके ऊपर गलत तरीके से गाड़ों से सड़कों पर अवैध वसूली करने और चालान काटने का आरोप है। इसी आरोप पर सीबीआई ने इनके खिलाफ जांच शुरू की थी। CBI ने पाया है कि 6 टी4 और टी5 स्तर के जो कर्मचारी हैं, उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप सही हैं।


बुधवार की सुबह इन सभी अधिकारियों को अरेस्ट किया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल सीबीआई की टीम गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के इस एक्शन से परिवहन विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

संबंधित खबरें