ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: हुजूर, मेरे पांच सूअर ढूंढ दीजिए.. थाने में केस दर्ज होने के बाद खाक छान रही बिहार पुलिस

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एकसाथ पांच सुअरों की चोरी से हड़कंप मच गया है। सूअर के मालिक ने थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके चोरी सूअरों को जल्

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एकसाथ पांच सुअरों की चोरी से हड़कंप मच गया है। सूअर के मालिक ने थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके चोरी सूअरों को जल्द से जल्द तलाश किया जाए। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस सूअरों की तलाश में गांव की खाक छान नही है। सूअरों की कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है।


दरअसल, यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा का है, जहां के रहने वाले सोगारथ मल्लिक के पांच सूअर रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। सूअर के मालिक ने थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि उसके तीन बड़े और दो छोटे सूअर चोरी हो गए हैं, जिसकी कीमत दो लाख रुपए से अधिक है। उन्होंने केरमा गांव के पप्पू धनुकर और उसके साथियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।


पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्हों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी गैंग बनाकर गांव से पालतू जानवरों की चोरी करते हैं और उन्हें पटना ले जाकर बेंच देते हैं। केस दर्ज होने के बाद दारोहा कौशल किशोर सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।