ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

बक्सर शराब कांड: जहरीली शराब पीने से अबतक 6 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमसारी गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के बाद आज अस्पताल में भर

बक्सर शराब कांड: जहरीली शराब पीने से अबतक 6 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमसारी गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के बाद आज अस्पताल में भर्ती एक शिक्षक की भी मौत हो गई। मृतक का नाम बंटी सिंह बताया जा रहा है। 26 जनवरी की रात हुई पार्टी में 7-8 लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था जिसमें बंटी सिंह भी शामिल था।


इससे पहले मृतक बंटी सिंह के भाई भृगु सिंह की भी शराब पीने से मौत हो गई थी, वे भी पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं। ऐसे में इस घटना में जहरीली शराब पीने से अबतक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले एक अन्य व्यक्ति की भी जहरीली शराब पीने से मौत की खबर आई थी हालांकि डीएम इससे इनकार किया था। डीएम ने कहा था कि उक्त व्यक्ति की मौत शराब पीने से नहीं बल्कि बीमारी से हुई थी।


इधर, मामले में जिले के एसपी नीरज कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए मुरार थाने के एसआइ राजीव सिंह को निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी एसपी ने थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय और अमसारी के चौकीदार को सस्पेंड कर दिया था। ऐसे में शराब कांड में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर अबतक कार्रवाई हो चुकी है।


बताते चलें कि 26 जनवरी की शाम अमसारी गांव में सात-आठ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। ग्रामीणों की मानें तो शराब पीने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी और देखते ही देखते पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो-तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी।


शिक्षक बंटी सिंह को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था और पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एक के बाद एक 6 लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।