ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बक्सर में एक लड़की का मर्डर, रेप के बाद हत्या की आशंका

BUXAR : बिहार में कोरोना संकट के बीच आपराधिक मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. जहां एक लड़की की हत्या कर दी गई है. किशोरी के साथ र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  बिहार में कोरोना संकट के बीच आपराधिक मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. जहां एक लड़की की हत्या कर दी गई है. किशोरी के साथ रेप कर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है.


वारदात बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां नदांव रेलवे क्रासिंग के पास एक लड़की की लाश मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास एक टैंक से लड़की की डेड बॉडी बरामद की गई है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


स्थानीय निवासी पृथ्वी कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने लड़की की लाश रेलवे ट्रैक के पास देखी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना की टीम को दी. बक्सर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही लड़की की हत्या को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता