ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बक्सर ट्रिपल मर्डर केस के तीन आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, फिसड्डी साबित हुई बिहार पुलिस!

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर में पिछले तीन लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. काफी हाथ पैर मारने के बावजूद पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में फिसड्डी साबित हो गई और तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

Bihar Crime News
बक्सर ट्रिपल मर्डर केस
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर गांव में कुछ दिनों पहले हुए तीन लोगों की हत्या के बाद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर जा चुके थे। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिली। आखिरकार तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।


दरअसल, बक्सर में एकसाथ तीन लोगों की हत्या के बाद पुलिस और सरकार पर सवाल उठने लगे थे। हत्यारों ने पुलिस को ओपन चैलेंज किया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खूब हाथ पैर मार रही थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए कोर्ट में अपील की। कोर्ट से कुर्की की इजाजत मिलने के बाद हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती कार्रवाई विगत तीन दिनों से लगातार जारी है। 


इसी बीच हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी मनोज यादव, संतोष यादव और बटेश्वर यादव ने सोमवार को बक्सर के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बक्सर व्यवहार न्यायालय द्वारा तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में उपयोग की गई स्कॉर्पियो को भी रविवार को रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र से लावारिस हालत में बरामद किया था।


बता दें कि अहियापुर ट्रिपल हत्याकांड मामले में 19 लोगों को नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिसिया कार्यवाई जारी है। इस कांड में शामिल अभी तक पांच आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं तो वहीं दो आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

रिपोर्ट- सुमन्त सिंह, बक्सर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता