ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में मेडिकल फिटनेस के नाम पर घूस लेते चार सिपाही अरेस्ट, 3.5 लाख कैश बरामद

Bihar Crime News: बक्सर में मेडिकल फिटनेस के नाम पर घूस लेते चार सिपाही को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से 3.5 लाख नकद बरामद किया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार सिपाहियों को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये सभी सिपाही बिहार पुलिस की मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया में उम्मीदवारों से रिश्वत वसूल रहे थे।


दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी ने इसकी जानकारी बक्सर एसपी शुभम आर्य को दी। सूचना मिलते ही एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान घूसखोरी की पुष्टि हुई। 


डीएसपी ने चारों आरोपी सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए मेडिकल फिटनेस के नाम पर 10,000 प्रति उम्मीदवार की रिश्वत लेने की बात मानी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3.5 लाख नकद बरामद किया, साथ ही 1.6 लाख की ऑनलाइन पेमेंट की जानकारी भी सामने आई। 


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर चारों सिपाहियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बक्सर पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

रिपोर्ट- सुमंत सिंह, बक्सर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता