ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बक्सर : पति ने काली मंदिर के पास काट डाला पत्नी का गला, बलि की आशंका से हड़कंप

BUXAR : बक्सर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बक्सर में एक पति ने अपनी पत्नी का गला काट डाला है। पत्नी जब गला कटने के बाद तड़प रही थी तो पति उसे छोड़कर मौके से फरार हो

बक्सर : पति ने काली मंदिर के पास काट डाला पत्नी का गला, बलि की आशंका से हड़कंप
Editor
2 मिनट

BUXAR : बक्सर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बक्सर में एक पति ने अपनी पत्नी का गला काट डाला है। पत्नी जब गला कटने के बाद तड़प रही थी तो पति उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र इलाके के सरिमपुर की है। यहां एक महिला का गला उसके पति ने ही काट डाला। 


बक्सर सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला को कुछ लोग गंभीर हालत में लेकर पहुंचे। महिला का गला कटा हुआ था और उसके गले से काफी मात्रा में खून निकल रहा था। आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम ने महिला का इलाज किया और फिर बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला रोहतास जिले के पिपरी नटवार की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ बक्सर आई थी। बक्सर पहुंचने के बाद पति उसे सरिमपुर काली मंदिर के पास ले गया और उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया। गला कटने के बाद पत्नी जब तड़पने लगी तो पति मौके से फरार हो गया।


काली मंदिर के पास अपनी पत्नी का गला पति क्यों काटना चाहता था यह अब तक रहस्य बना हुआ है। पत्नी खुद नहीं समझ पा रही कि आखिर उसके पति ने इस तरह की घटना को क्यों अंजाम दिया हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जब तक आरोपी पति गिरफ्तार नहीं होता है तब तक यह गहरा राज बना हुआ है कि काली मंदिर के पास ही पत्नी का गला काटने के लिए वह क्यों लेकर आया था। क्या इसके पीछे मकसद बलि या फिर कोई और बात थी।