ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

भगवान की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही बक्सर पुलिस, रामरेखा घाट स्थित मंदिर में चोरी

BUXAR : सुशासन की सरकार के बीच बिहार में पुलिस के बड़े-बड़े दावे हैं लेकिन हकीकत यह है कि आम लोगों की छोड़िए भगवान को भी पुलिस सुरक्षा नहीं मुहैया करा पा रही। मामला बक्सर जिले

भगवान की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही बक्सर पुलिस, रामरेखा घाट स्थित मंदिर में चोरी
Editor
2 मिनट

BUXAR : सुशासन की सरकार के बीच बिहार में पुलिस के बड़े-बड़े दावे हैं लेकिन हकीकत यह है कि आम लोगों की छोड़िए भगवान को भी पुलिस सुरक्षा नहीं मुहैया करा पा रही। मामला बक्सर जिले से सामने आया है। बक्सर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने मंदिर में दुर्गा और पार्वती की प्रतिमा का आंख चुराने के साथ-साथ दानपेटी भी उड़ा ली है। घटना बक्सर टाउन थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई है। 


मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह –सवेरे मंदिर के पुजारी ताला खोलकर अंदर गए। मंदिर के अंदर रखी दान पेटी टूटी पड़ी थी। जब पुजारी ने ध्यान से देखा तो देवी दुर्गा और पार्वती की प्रतिमा की सोने की आंख भी गायब थी। पुजारी ने तत्काल इसकी जानकारी समिति को दी। सूचना मिलने के बाद मंदिर समिति के बीच भी हड़कंप मच गया। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची।


इस चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घटना को चोरों ने सुबह 3 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि एक चोर ताला तोड़ने वाले औजार के साथ मंदिर में प्रवेश करता है और दान पेटी तोड़ने के बाद बगल में दुर्गा और पार्वती की प्रतिमा से सोने की आंख भी चुरा लेता है। इसके बाद मुख्य मंदिर का भी दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया जाता है लेकिन दरवाजा नहीं टूटने पर दान पेटी जिसमें बड़ी रकम होने की उम्मीद है और सोने की आंख लेकर चोर चलते बनते हैं।