ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बिहार : बिजनेसमैन का मर्डर, चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने की हत्या

NALANDA : बिहार में लॉकडाउन के दौरान भी अपराधियों का तांडव जारी है. हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है जहां कु

बिहार : बिजनेसमैन का मर्डर, चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने की हत्या
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में लॉकडाउन के दौरान भी अपराधियों का तांडव जारी है. हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है जहां कुछ बदमाशों ने मुर्गी फार्म व्यवसाई की हत्या कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने मृतक के शव को पास के ही पोखर में फ़ेंक दिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. 


मामला नूरसराय थाना इलाके के अजनौरा गांव का है जहां गांव के कुछ लोग चोरी करने के नियत से मुर्गी फार्म में घुसे थे. चोरी का विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से व्यवसाई की हत्या कर दी. वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अजनौरा गांव में शराब बिक्री का भी काम बदस्तूर चलता है जिसका विरोध मृतक संजू कुमार ने किया था. 


घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. विधि व्यवस्था डीएसपी ने सभी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर तफ्तीश शुरू कर दी है. इधर मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता