ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

बस से कुचल कर छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने बस में लगायी आग

GAYA: गया में बस से कुचल कर छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा मचाया और स्कूल बस को आग के हवाले कर दिया।

बस से कुचल कर छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने बस में लगायी आग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया में बस से कुचल कर छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा मचाया और स्कूल बस को आग के हवाले कर दिया। बस धू-धू कर जलने लगी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गया के मानपुर प्रखंड के शिकहर गांव के पास यह हादसा हुआ। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


बताया जाता है कि जिस बस को लोगों ने आग के हवाले किया वो बुनियादगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रज्ञा भारती स्कूल की है। स्कूल जाने के लिए मयंक बस में चढ़ने के लिए आगे बढ़ा लेकिन तभी फिसलकर वह बस से नीचे गिर गया। तभी बस के ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ाया जिसके चपेट में बच्चा आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।