ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान

बंटी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 28 हजार कैश बरामद

बंटी हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अजीत कुमार रोशन के पास से तीन मोबाइल और 28 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है।

बिहार न्यूज
एसआईटी का किया गया गठन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बंटी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले की जांच के दौरान अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।  


अजीत कुमार रोशन के पास से मोबाइल और नकदी बरामद

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजीत कुमार रोशन के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 28 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अजीत कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की सटीक वजह का खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अनुसंधान जारी है।


सेक्स रैकेट से जुड़े होने की पुष्टि नहीं

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में इस मामले का सेक्स रैकेट से कोई संबंध सामने नहीं आया है। इस तरह की किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।


ब्यूटी पार्लर में छापेमारी, दो लोग हिरासत में

जांच के दौरान पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की, जहां से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पुलिसकर्मियों के निलंबन की वजह भी बताई

सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि इस मामले में जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि घटना स्थल के आसपास होने के बावजूद उन्हें समय पर सूचना नहीं मिली और उन्होंने उच्च अधिकारियों तक सूचना नहीं पहुंचाई। साथ ही स्थानीय स्तर पर आवश्यक सूचना संकलन भी नहीं किया गया, जिसके कारण उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।


सूचना मिलते ही दर्ज की गई एफआईआर

पुलिस के अनुसार, जैसे ही कोतवाली थाना को घटना की सूचना मिली, तत्काल एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी और अनुसंधान संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गई। घटना के प्रत्येक पहलू की गहन जांच की जा रही है।


एसआईटी का किया गया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका अपहरण की वारदात को अंजाम देने की थी। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों रोहित, अजीत और बजरंगी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट

बंटी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 28 हजार कैश बरामदबंटी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 28 हजार कैश बरामद