ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

बिल्डर राजू सिंह की पत्नी ने चीफ जस्टिस और पटना SSP को लिखा पत्र, कहा-समझौते के लिए दबाव बना रहे कार्तिकेय सिंह

PATNA: बिल्डर राजू सिंह के अपहरण मामले में फंसे बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बिल्डर राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने कार्तिके

बिल्डर राजू सिंह की पत्नी ने चीफ जस्टिस और पटना SSP को लिखा पत्र, कहा-समझौते के लिए दबाव बना रहे कार्तिकेय सिंह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिल्डर राजू सिंह के अपहरण मामले में फंसे बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बिल्डर राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने कार्तिकेय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से कार्तिकेय सिंह का मामला उठा है तब से उनके गुर्गों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। केस को कंप्रोमाइज करने को कहा जा रहा है ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की बात भी कही जा रही है। 


बिल्डर राजू सिंह की पत्नी ने बताया कि बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के कुछ लोग बेऊर जेल के अंदर गये थे और केस कंप्रोमाइज करने की बात उनके पति से की थी। ऐसा नहीं करने पर उन लोगों ने मेरे पति को धमकी भी दिया। दिव्या सिंह ने बेऊर जेल में लगे सीसीटीवी की जांच करने की मांग की है। कहा की फुटेज जांच होने के बाद पता चल जाएगा कि कार्तिकेय कुमार का कौन आदमी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए राजू सिंह पर दबाव बनाने के लिए जेल के अंदर गया था और उनके पति राजू सिंह से मुलाकात की थी। 


बिल्डर राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने कहा कि अब हमें भी डर सता रहा है। इसे लेकर दिव्या सिंह ने एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो और पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि अब उन्हें भी जान का खतरा सताने लगा है लेकिन अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं करायी गयी है। बता दें कि कार्तिकेय कुमार पर बिहटा के बिल्डर राजू सिंह के अपहरण का आरोप है। 


राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और पटना एसएसपी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें इस बात का भी जिक्र किया गया है कि उनके पति बेऊर जेल में हैं उन पर जेल में दबाव बनाया जा रहा है कि केस को खत्म करों नहीं अंजाम बुरा होगा। यह धमकी कार्तिकेय सिंह के लोग दे रहे हैं। 


बता दें कि राजू सिंह पेशे से बिल्डर हैं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभी बेऊर जेल में हैं। वहीं पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। वहीं राजू सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने पटना हाईकोर्ट और एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।