ब्रेकिंग
कंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाह

वहशी दरिंदे की करतूत: विक्षिप्त लड़की के साथ 68 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

सीएसपी में यदि कैमरा नहीं लगा रहता तो 68 साल के बुजुर्ग के कुकर्म का पता किसी को नहीं लगता। जिस लड़की के साथ उसने गंदा काम किया वह मानसिक विक्षिप्त है। इसी का फायदा उठाकर उसने इस लड़की की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया और शान से इलाके में घूम रहा था।

Bihar
CCTV ने किया पर्दाफाश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है। जहां गायघाट थानाक्षेत्र के भूसरा चौक में रात के अंधेरे में भटक रही एक विक्षिप्त लड़की के साथ बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर मानवता और मर्यादा दोनों को तार-तार कर दिया। जिसका खुलासा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से हुआ  है। नहीं तो किसी को इस घटना का पता भी नहीं चलता और बुर्जुग की दरिंदगी की पोल भी नहीं खुलती।


मिली जानकारी के अनुसार भूसरा चौक पर एक गुमटी में नीजी कंपनी के सीएसपी बैंक का काउंटर बाहर गिरा हुआ था। जब सीएसपी संचालक गुमती खोलने मंगलवार की सुबह पहुंचा तो काउंटर को गिरा देखा। उसने सीसीटीवी को खोला तो आंखे फटी की फटी रह गयी। सीसीटीवी में दुष्कर्म की तस्वीर कैद हो गयी। घटना देर रात की है। जहां गुमटी के बगल में एक लड़की के साथ बुजुर्ग ने गंदा काम किया। जब गौर से देखा तो  बुजुर्ग बगल का ही भूसरा निवासी सकल पासवान निकला जिसकी उम्र लगभग 68 साल है। 


उसके बाद लड़की की भी पहचान की गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लड़की विक्षिप्त है, जो इधर-उधर भटकती रहती है। लोगों ने सकल पासवान से पूछा लेकिन वह कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। तब लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसके बाद सकल पासवान को बुलाकर पूछताछ की। लेकिन वह इनकार कर खुद को बेदाग साबित करने  में लगा था। जब उसे विडियो दिखाया तो वह शांत हो गया। मानों उसकी बोलती बंद हो गयी हो। फिर पुलिस के सामने उसने गलती स्वीकार की। 


उसने कहा कि लड़की को नग्न देख मन बहक गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उक्त विक्षिप्त लड़की को भी खोज कर बुलाया गया। बुजुर्ग के इस दरिदंगी व मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की लोग निंदा कर रहें हैं। लोगों का कहना है कि यदि सीसीटीवी नहीं रहता तो ये बुजुर्ग सफेदपोश बनकर कितनी बेसहारा लड़की की इज्जत लूटता। वहशी दरिंदा पागल लड़की के साथ दरिंदगी कर शान से घुम रहा था। अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया बोलती बंद हो गयी। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं विक्षिप्त पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

मुजफ्फरपुर से प्रभात की रिपोर्ट

संबंधित खबरें