ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

ब्रजेश ठाकुर के घर पहुंची ED की टीम, बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी की संपत्ति होगी जब्त

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के घर ईडी की टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि प्रवर्तन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के घर ईडी की टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम आरोपी की संपत्ति जब्त करने पहुंची है. 

जिले के मिठनपुरा थाना इलाके के रामबाग मोहल्ला में ईडी की टीम पहुंची है. शेल्टर होम मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के ईडी की टीम लगातार नकेल कस रही है. ईडी पटना जोनल ऑफिस के सहायक निदेशक संतोष कुमार मंडल ने एसएसपी मनोज कुमार को पत्र भेजा था कि मंगलवार को ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति जब्त होगी. 

ब्रजेश की संपत्ति जब्ती को लेकर पूर्व से कवायद चल रही थी. टीमें मुजफ्फरपुर पहुंचकर ब्रजेश और उसकी संस्था की सभी संपत्तियों का आकलन कर रिपोर्ट ले जा चुकी हैं. बताया गया कि ईडी मुख्यालय के आदेश पर तीन सितंबर को प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर का निर्देश दिया गया था कि ब्रजेश ठाकुर और उसके परिवार के सदस्यों के एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति की सभी संपत्तियों को कब्जे में लिया जाये. 


क्या था बालिका गृह कांड का पूरा मामला
मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने अप्रैल, 2018 में बिहार के समाज कल्याण विभाग को राज्य के सभी शेल्टर होम में मौजूद युवतियों और बच्चियों की एक ऑडिट रिपोर्ट सौंपी थी. इसी रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में मौजूद बच्चियों से दुष्कर्म व यौन शोषण का मामला सामने आया. मेडिकल जांच में शेल्टर होम की 42 में से 34 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी. मई, 2018 में ब्रजेश ठाकुर समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. बाद में यह जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी.