ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

BJP की महिला नेता ने पूर्व सांसद पर किया केस, गंदे कमेंट और गाली-गलौज करने का आरोप

DESK : दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष शाज़िया इल्मी ने पूर्व सांसद और बहुजन समाज पार्टी के नेता अकबर अहमद डम्पी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शाज़िया ने पूर्व संसद के खिलाफ वसंत कुंज स

BJP की महिला नेता ने पूर्व सांसद पर किया केस, गंदे कमेंट और गाली-गलौज करने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

DESK : दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष शाज़िया इल्मी ने पूर्व सांसद और बहुजन समाज पार्टी के नेता अकबर अहमद डम्पी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शाज़िया ने पूर्व संसद के खिलाफ वसंत कुंज साउथ थाने में धारा 506 और धारा 509 के तहत मामला कराया है. शाज़िया का आरोप है कि कई बार रोकने के बावजूद डम्पी ने उनकी बेइज्जती की है. 


दरअसल, शाज़िया ने बताया कि वसंत कुंज के सिमोन स्टेट में रात के खाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था, जहां कई राजदूत मौजूद थे. भारत और दक्षिण अमेरिका के बीच कृषि कानूनों और व्यापार संभावनाओं पर चर्चा कर रहे थे. उन्होंने अपने बयान में आरोप लगाया कि डम्पी प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ भद्दी टिप्पणी भी कर रहे थे. तभी उन्होंने एक राजदूत को बताया कि वह मापुचे जनजाति पर एक फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि अचानक अहमद ने गाली देना शुरू कर दी, लेकिन उन्होंने इस बोत को अनदेखा कर दिया. जब वह डिनर कर रही थीं, उस समय फिर डम्पी ने उनपर गंदी टिप्पणी करनी शुरू कर दी. जिसके बाद उन्होंने थाने में पूर्व सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. 


आपको बता दें कि बीजेपी नेता शाज़िया इल्मी ने सीआर पार्क थाने की पुलिस को शिकायत देते हुए कहा था कि उन्हें बीएसपी के पूर्व सांसद द्वारा अपमानित किया गया है. वहीं, सीआर पार्क थाने की पुलिस ने पूरे मामले को वसंत कुंज साउथ थाने में ट्रांसफर कर दिया था क्योंकि घटनाक्रम वसंत कुंज साउथ थाने के इलाके में हुआ था. 


टैग्स