ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

BJP नेता और पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ARRAH : बिहार भोजपुर जिले में अपराधी और बदमाश बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ कम होता हुआ नज़र आ रहा है। जिसके कारण वह सरे आम अपने काले कारनामों को आसानी से अंजा

BJP नेता और पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

ARRAH : बिहार भोजपुर जिले में अपराधी और बदमाश बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ कम होता हुआ नज़र आ रहा है। जिसके कारण वह सरे आम अपने काले कारनामों को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। इस बीच इस बीच जिला मुख्यालय आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले में अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से एक प्रोफ़ेसर दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, आरा शहर में  रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते हैं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार,एएसपी हिमांशु ,नवादा थाना के प्रभारी इंचार्ज सुरेश रविदास,टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं डीआईओ प्रभारी शंभू कुमार भगत सहित कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।


जानकारी के अनुसार मृतकों में नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी स्व. रामबालक सिंह के 67 वर्षीय पुत्र डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी 65 वर्षीया पत्नी पुष्पा सिंह शामिल है। डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे और इन्हें बीते विधानसभा चुनाव में रोहतास के काराकाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी बनाया गया था। इस घटना के बाद आरा एसपी प्रमोद कुमार ने इसकी जांच को लेकर पटना से एफएसएल की टीम भी बुलाईहै। जिसके कारण कमरे में एवं जिस बिल्डिंग में घटना घटित हुई है उसे सील कर दिया गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई हीरा सिंह ने बताया कि, उन्हें महेंद्र प्रसाद सिंह से अंतिम बार 26 तारीख को बात हुई थी और वह उनके घर पर भी आए थे। इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हुई। इस घटना की सुचना मुझे  उनकी बेटी ने एवं उनके बड़े भाई जो टाटा में रहते हैं उसके द्वारा मिली, जिसके बाद जब हम उनके घर गए वो इन दोनों को मृत पाया। उन्होंने कहा है कि, इनका किसी से भी किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था। हालांकि रिटायर प्रोफेसर दंपति की हत्या किसने और क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। 


वहीं, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की हत्या किसी चीज से उन्हें हिट कर की गई है। बॉडी देखने से ऐसा लगता है कि हत्या करीबन है छह या दस घंटे पहले की गई है। लेकिन यह अनुसंधान का विषय है,अनुसंधान के बाद है कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि दोनों दंपत्ति प्रोफेसर रह चुके थे और इन्हें सिर्फ तीन लड़कियां हैं जो शादीशुदा है और वह तीनों बाहर रहती हैं। 


उन्होंने बताया कि, यह दोनों दंपत्ति अपने अपार्टमेंट से मिले किराए के पैसे से अपना भरण-पोषण करते थे। आसपास लोगो एवं पड़ोसियों से पूछताछ करने के उपरांत यही पता चल पाया है कि इन लोगों का व्यवहार काफी सरल था। इनका किसी भी आदमी से किसी प्रकार का कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। लेकिन पुलिस अपने स्तर से जान भी कर रही है। दोनों दंपति की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा। घटना के बाद मृतकों के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता