ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

BJP नेता की बेटी से रेप, अपराधी ने आंख निकालकर पेड़ से लटकाई डेड बॉडी

DESK : बीजेपी नेता की 16 साल की बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. अपराधी ने पहले उसका रेप किया और फिर उसकी आँख निकाल ली. फिर घटना को

BJP नेता की बेटी से रेप, अपराधी ने आंख निकालकर पेड़ से लटकाई डेड बॉडी
First Bihar
2 मिनट

DESK : बीजेपी नेता की 16 साल की बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है. अपराधी ने पहले उसका रेप किया और फिर उसकी आँख निकाल ली. फिर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पेड़ से लटका दिया. इस मामले में पुलिस ने प्रदीप नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वहीं, मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 


घटना झारखंड के पलामू जिले की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता पलामू के स्थानीय बीजेपी नेता हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर से बाहर गई थी. जब वो वापस नहीं आई, तब घरवालों ने अपनी तरफ से तलाशी शुरू कर दी. इसके बाद पांकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और पुलिस इस केस के साथ जुड़ गई. पुलिस पीड़िता को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी तभी उन्हें लालीमाटी जंगल में पेड़ से लटका उसका शव मिला. 


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उन्हें मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ. उस मोबाइल फोन के आधार पर ही प्रदीप की गिरफ्तारी भी हो पाई. पांकी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने गायब होने से संबंधित गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था. पुलिस छानबीन में जुटी थी. जंगल से शव बरामद कर लिया गया है. प्रथम दृष्टिया में लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारे ने उसे पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है. 

टैग्स