ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया रेप का आरोप

DESK : बीजेपी नेता द्वारा सरकारी मदद करने के बहाने एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है. महिला ने बीजेपी नेता पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलि

बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया रेप का आरोप
First Bihar
2 मिनट

DESK : बीजेपी नेता द्वारा सरकारी मदद करने के बहाने एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है. महिला ने बीजेपी नेता पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. 


घटना गुजरात के अमरेली की है. बताया जा रहा है कि ताउते चक्रवात से मची तबाही की वजह से जो नुकसान हुए, उससे जुड़ी सरकारी सहायता के लिए आज भी लोग इधर-उधर भटक रहे हैं. इसी बीच एक विधवा महिला ने अमरेली जिले के सावरकुंडला तहसील के गांव के पूर्व सरपंच के पति और स्थानीय बीजेपी नेता प्रफुल्ल वेकरिया पर सरकारी सहायता देने का लालच देकर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है.


महिला का कहना है कि अपने घर में जब वह अकेली थी, तब पूर्व सरपंच के पति और स्थानीय बीजेपी नेता प्रफुल्ल वेकरिया उसके घर पहुंचे और कहा कि चक्रवात में मकान को जो नुकसान हुआ है, उसकी सहायता के लिए यहां सर्वे करने आया हूं. इसके बाद महिला के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया. महिला ने प्रफुल्ल वेकरिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. 


महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति का सात साल पहले निधन हो चुका है. उसका बेटा उस समय बाहर कहीं गया हुआ था, जब प्रफुल्ल उसके घर आया और कहा कि चक्रवात में हुए नुकसान की पूरी सहायता दिलवाऊंगा. महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया. जब महिला का बेटा घर आया तो उसने अपने बेटे को यह पूरी बात बताई, जिसके बाद वह और उसका बेटा पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

टैग्स