ब्रेकिंग
गोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाई

बिहार : BJP विधायक के नाम से ठगी, फेसबुक पर फेक ID बनाकर मांगें जा रहे रुपये

PATNA : बिहार में साइबर अपराधी काफी एक्टिव हो गए हैं. आम लोग तो दूर यहां VIP लोगों तक को नहीं बख्शा जा रहा है. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा की

बिहार : BJP विधायक के नाम से ठगी, फेसबुक पर फेक ID बनाकर मांगें जा रहे रुपये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में साइबर अपराधी काफी एक्टिव हो गए हैं. आम लोग तो दूर यहां VIP लोगों तक को नहीं बख्शा जा रहा है. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा की फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपये की मांग की जा रही है. अधिकारियों के साथ राजनेताओं को मैसेज भेजा जा रहा है. इस घटना से वह परेशान हैं और लोगों से अपील की है कि वह किसी से कोई मदद नहीं मांग रहे हैं, यह सब साइबर अपराधियों द्वारा किया जा रहा है. 


बता दें कि पूर्व मंत्री और मधुबनी के बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा ने लोगों को सार्वजनिक रूप से जानकारी देते हुए कहा है कि ऐसा अभी जानकारी में आया है कि किसी साइबर अपराधी ने बंगलुरु से उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर नकली ID बना लिया है. इस ID से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. 

बिहार : BJP विधायक के नाम से ठगी, फेसबुक पर फेक ID बनाकर मांगें जा रहे रुपये

विधायक का कहना है कि इस ID से आए रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और न ही इससे कोई बात करें. उनका कहना है कि यह उनकी फेक ID है और इस पर कोई भी व्यक्ति गंभीर न हों. विधायक ने कहा है कि वह जल्द ही इस मामले की उचित स्थान पर शिकायत करेंगे. आपको बता दें कि इसके पहले भी कई बार विधायकों की फेक प्रोफाइल बनाकर साइबर अपराधी लोगों से रुपये की डिमांड कर चुके हैं. गोपालगंज से भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह का भी फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपये की मांग की जा चुकी है.

टैग्स