ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bjp Leader Murder: BJP नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने दौड़ा-दौड़ाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Bjp Leader Murder: हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जमीन के विवाद में उनका मर्डर किया गया है।

Bjp Leader Murder
BJP नेता की गोली मारकर हत्या
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bjp Leader Murder: हरियाणा के सोनीपत जिले में बीजेपी नेता की जमीन को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबरों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा को पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स ने स्टोर के अंदर दौड़ाकर गोली मारी। जमीन के विवाद को लेकर हुई इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


हमलावर ने सुरेंद्र जवाहरा के सिर को निशाना बनाकर एक के बाद एक 3 गोलियां दागी थीं, जिससे बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर पड़ोस का ही रहने वाला है और बीजेपी नेता से जमीन को लेकर उसकी पुरानी रंजिश थी। खबरों के मुताबिक, बीजेपी नेता ने पड़ोसी के बुआ की जमीन खरीदी थी जिसको लेकर विवाद चल रहा था। 


घटना शुक्रवार की रात की है। आरोपी ने  बीजेपी नेता के सिर को निशाना बनाकर 3 गोलियां मारी थीं। जिनमें से एक गोली जवाहरा के सिर पर और दूसरी गोली उनके पेट में लगी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता