ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधान

Bihar Crime News: BJP नेता राजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, महावीरी अखाड़ा जुलूस के बाद ले ली थी जान

Bihar Crime News: भाजपा नेता राजन की हत्या के मुख्य आरोपी राजा सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वारदात 29 जुलाई को महावीरी अखाड़ा जुलूस के बाद हुई थी, जब बदमाशों ने चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर राजन की हत्या कर दी थी।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के चर्चित बीजेपी नेता राजन हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त राजा सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण से ठीक एक दिन पहले, नगर थाना पुलिस ने उसके घर पर कुर्की के लिए इस्तेहार चस्पा किया था।


दरअसल, यह सनसनीखेज घटना 29 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे घटी थी। महावीरी अखाड़ा जुलूस के समापन के बाद, बदमाशों ने भाजपा नेता राजन पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने पहले राजन के सीने में चाकू से वार किया और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।


घटना के बाद से आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस की दबिश और कुर्की की प्रक्रिया के चलते अंततः उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर वारदात के पीछे के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता