ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Crime News: बीजेपी नेता ने खेला खूनी खेल, पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों बच्चों की मौत

Crime News: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आ रही है, जहां एक बीजेपी नेता ने खूनी खेल खेला है। सनकी बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी है। गोली लगने

Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Crime News: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आ रही है, जहां एक बीजेपी नेता ने खूनी खेल खेला है। सनकी बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी है। गोली लगने से तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।


गंभीर हालत में बीजेपी नेता की पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन मे जुट गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाथेड़ा गांव के रहने वाले बीजेपी नेता जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं जो योगेश रोहिला पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर बीमार चल रहे थे। किस कारण ने बीजेपी नेता ने पत्नी और बच्चों पर गोलियां चलाई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


मामले की छानबीन कर रही पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है और इस वारदात के पीछे के कारणों तो तलाश रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बीजेपी नेता ने खुद पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस बीजेपी नेता से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।