ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

बिहार : बिना मास्क पहने दवा लेने जा रहे फौजी का पुलिस ने पीट-पीटकर सिर फोड़ा, हिरासत में लेकर थाने भी ले गई

KHAGARIYA : बिहार के खगड़िया जिले से पुलिस द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में एक फौजी की पिटाई करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब फौजी ने पिटाई का विरोध किया तो पुलिस के साथ

बिहार : बिना मास्क पहने दवा लेने जा रहे फौजी का पुलिस ने पीट-पीटकर सिर फोड़ा, हिरासत में लेकर थाने भी ले गई
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIYA : बिहार के खगड़िया जिले से पुलिस द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में एक फौजी की पिटाई करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं जब फौजी ने पिटाई का विरोध किया तो पुलिस के साथ मौजूद एक होमगार्ड जवान ने उनके सिर पर डंडे से हमलाकर सिर फोड़ दिया. इसके बाद भी पुलिस नहीं रुकी. घायल फौजी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने चली गई. बाद में जब मामला बढ़ने लगा तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. 


मामला जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर का है. लाॅकडाउन का पालन और बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूल रहे CO कुमार रविंद्रनाथ, BDO अजय कुमार और थानेदार पवन कुमार ने बाइक सवार फौजी को रोका और हेलमेट नहीं लगाने के जुर्म में जुर्माना देने की बात कही. मगर फौजी ने खुद को CRPF कोबरा बटालियन का जवान बताते हुए दवाई खरीदने के लिए बाजार आने की बात कही. 


फौजी ने अपना आई कार्ड भी अधिकारियों को दिखाया. मगर थानेदार और CO जुर्माना जमा करने की बात कहते रहे. इस दौरान फौजी अधिकारियों के साथ उलझ गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. पुलिस की पिटाई से फौजी का सिर फट गया और शरीर में कई जगहों पर चोट लगी.


इधर पीड़ित CRPF कोबरा बटालियन के जवान और जिले के पसराहा गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन और अधिकारियों की सीविलियन के प्रति रौब जमाने की आदत खराब है. मैं भी डिफेंस में हूं, आवश्यक काम से बाजार निकला तो सभी लोग रौब जमाने लगे. फौजी ने CO के गार्ड के रूप में तैनात एक होमगार्ड जवान पर सिर पर प्रहार कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. फौजी ने कहा कि इनकी इस हरकत की शिकायत मैं अपने विभागीय अधिकारी से करुंगा.

टैग्स