ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिना खाए सोना पति को पड़ा भारी, पत्नी ने बैट से मारकर फोड़ दिया सिर, लगे 15 टांके

DESK : खाना खाए बगैर सोना एक पति को काफी भारी पड़ गया। नाराज पत्नी ने सो रहे पति को क्रिकेट बैट से धो डाला। पति की इतनी जोरदार पिटाई हुई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। पिट

बिना खाए सोना पति को पड़ा भारी, पत्नी ने बैट से मारकर फोड़ दिया सिर, लगे 15 टांके
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : खाना खाए बगैर सोना एक पति को काफी भारी पड़ गया। नाराज पत्नी ने सो रहे पति को क्रिकेट बैट से धो डाला। पति की इतनी जोरदार पिटाई हुई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। पिटाई का यह मामला राजस्थान के बीकानेर का है। यहां एक पत्नी को पति का भूखे पेट सोना इतना नागवार गुजना कि उसने बैट से पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


दरअसल, बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में अमीन नाम का शख्स अपने पत्नी और परिवार के साथ रहता है। अमीन और उसकी पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों के झगड़े से परिवार के लोग परेशान थे। इसी बीच पत्नी से झगड़ा होने के बाद अमीन रात का खाना खाए बगैर सो गया। खाना खाए बगैर सो जाना पत्नी को नागवार गुजरा। गुस्से में तमतमाई पत्नी अमीन के कमरे में पहुंची और सो रहे पति को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीट डाला।


पिटाई से घायल अमीन को परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों को उसके सिर में एक दर्जन से अधिक टांके लगाने पड़े। इतने पर भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने एक बार फिर पति पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उल्टे पति और पड़ोसियों को ही धमकाने लगी। पुलिस पीड़ित पति और पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज हुए छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर जेल में डालने की धमकी दी।


पुलिस के इस रवैये से परेशान पीड़ित अमीन, उसके घरवाले और पड़ोसियों ने एसपी ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति के मुताबिक वह सो रहा था तभी पत्नी ने उसपर पीछे से हमला बोल दिया था लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।