ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने निकाले 2.30 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर

NAWADA: नवादा में चोरी, लूट, छिनतई की घटनाएं बढ़ गयी है। आए दिन अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर और अंजली मार्ट

बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने निकाले 2.30 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में चोरी, लूट, छिनतई की घटनाएं बढ़ गयी है। आए दिन अपराधी एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना  क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर और अंजली मार्ट के पास की है जहां दिनदहाड़े शातिर बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिये और मौके से फरार हो गये।


 बताया जाता है कि बुंदेलखंड के रहने वाले संजीव सिन्हा ट्रैक्टर शो रूम के बाहर बाइक लगाकर किसी काम से गये हुए थे तभी बाइक की डिक्की को बदमाशों ने तोड़ डाला और उसमें रखे कैश लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। जब बाइक का ऑनर आया और डिक्की खुला हुआ देखा तो उसके होश उड़ गये।


आनन फानन में उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि शातिर बदमाशों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता