ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बाइक के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार ससुरालवाले फरार

AURANGABAD: दहेज हत्या की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि दिन पर दिन विवाहिता की

बाइक के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार ससुरालवाले फरार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

AURANGABAD: दहेज हत्या की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि दिन पर दिन विवाहिता की हत्या की जा रही है। ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है जहां दहेज में बाइक, सोने की चेन और पैसे की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता की हत्या कर दी गयी। 


घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गये हैं जबकि पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बीस वर्षीया विवाहिता की हत्या जहर खिलाकर की गयी है। घटना औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है जहां ससुराल वालों पर बहू की हत्या किये जाने का आरोप मृतका के मायकेवालों ने लगाया है। 


मृतका की पहचान नवादा गांव निवासी मुकेश कुमार यादव की पत्नी मीना कुमारी के रूप में हुई है। मीना का मायके तेंदुआ गांव में है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतका के पिता तेजू सिंह ने बताया कि 15 फरवरी 2023 में उन्होंने बेटी मीना की शादी उचित दान दहेज देकर हिन्दू रिति रिवाज से शादी हुई। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद से ही ससुरालवाले और दहेज की मांग करने लगे। वो बाइक, सोने की चेन और पैसे की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवाले अपनी बहू मीना को प्रताड़ित करने लगे। 


उसकी अक्सर पिटाई की जाने लगी। इसे लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद ससुरालवाले मीना को मारने की प्लानिंग करने लगे। इस बात की जानकारी खुद मीना ने फोन करके अपने मायके में कहा था लेकिन मायके वाले ने उसके बाद को ज्यादा सिरियस नहीं लिया। तब पिता ने कहा था कि परिवार में छोटी मोटी बात होती रहती है इसलिए चिंता करने की बात नहीं है परिवार के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। 


जिसके बाद से बेटी का फोन आना ही बंद हो गया। तभी अचानक दामाद मुकेश यादव ने बेटी के जहर खाने की सूचना दी। कहा कि उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पिता आनन-फानन अस्पताल पहुंचे तो देखा कि बेटी बेड पर मृत पड़ी हुई है। उस वक्त अस्पताल में ना तो पति थे और ना ही ससुरालवाले ही मौजूद थे। सभी मौके से फरार हो गये थे।


 मृतका के पिता ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। वही फरार ससुरालवालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सौंपा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।