ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

बिजली विभाग के कर्मी पर रेप का आरोप, पीड़िता को धमकाते हुए कहा-ज्यादा इधर उधर करोगी तो भेज देंगे दो लाख का बिजली बिल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक 10वीं की छात्रा के साथ बिजली ऑफिस में काम करने वाले शख्स ने दुष्कर्म किया है। जब पीड़िता न्याय की गुहार लगाने थाने और अधिकारियों का चक्कर लगा रह

बिजली विभाग के कर्मी पर रेप का आरोप, पीड़िता को धमकाते हुए कहा-ज्यादा इधर उधर करोगी तो भेज देंगे दो लाख का बिजली बिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक 10वीं की छात्रा के साथ बिजली ऑफिस में काम करने वाले शख्स ने दुष्कर्म किया है। जब पीड़िता न्याय की गुहार लगाने थाने और अधिकारियों का चक्कर लगा रही है तब उसे लगातार धमकी दी जा रही है कि ज्यादा इधर उधर करोगी तो घर बिजली बिल दो लाख रुपये भेज देंगे। पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है और पुलिस से न्याय मांग रही है।


मुजफ्फरपुर में अपहरण कर दसवी की छात्रा से दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा से शादीशुदा युवक ने अपहरण कर जबरन रेप किया। इसके बाद उसे धमकी दिया और डरा धमकाकर उसे छोड़ा। उसका कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिली तो वो जान दे देगी। उधर उसके साथ गंदा काम करने वाला शख्स उसे अधिक बिजली बिल घर पर भेज देने की धमकी अलग से दे रहा है। पीड़िता ने आईजी से भी मदद की गुहार लगायी है।


मामला मोतीपुर इलाके का है। घटना के बाद से पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने के लिए मोतीपुर से महिला थाने तक का चक्कर काट ली। लेकिन, एफआईआर दर्ज नहीं हो सका। जिसके बाद छात्रा न्याय की गुहार लगाते हुए आईजी कार्यालय में ज्ञापन सौंपी है। इसमें उसने बताया कि वह मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 10 वीं कक्षा में पढती है। 


पीड़िता ने बताया कि शाम में बाजार जाने के क्रम में मोतीपुर इलाके के शख्स ने जबरन स्कोर्पियो में बैठा लिया। इसके बाद अनजान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वह रोती रही चिल्लाती रही लेकिन उसने एक सुनी। आरोपी बिजली विभाग का कर्मी है जो अब धमकी दे रहा है कि ज्यादा दिमाग लगाओंगी तब घर पर दो लाख रुपये का बिजली बिल भेजवा देंगे।