ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिजली विभाग के कर्मचारी से 3 लाख की लूट, धारदार हथियार से किया हमला

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ ही है जहां बाइक सवार 3 अपराधियों ने चाकू मारकर बिजली विभाग के कर्मचारी से 3 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना धौढार ओपी क्षे

बिजली विभाग के कर्मचारी से 3 लाख की लूट, धारदार हथियार से किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ ही है जहां बाइक सवार 3 अपराधियों ने चाकू मारकर बिजली विभाग के कर्मचारी से 3 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घटना धौढार ओपी क्षेत्र के ताराचंडी की है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि डेहरी के ईदगाह मोहल्ला के रहने वाले आफताब आलम धनतेरस के दिन अपने रिश्तेदार को यह रकम देने जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और हाल समाचार लेने लगे। जब आफताब आलम ने अपराधियों को पहचानने से इनकार किया तब अपराधी उनसे उलझ गए। पहले धारदार हथियार से हमला बोला और बैग में रखे 3 लाख रुपये लेकर फरार हो गये।


आफताब ने जब घटना का विरोध किया तो उसके पेट और हाथ में अपराधियों ने चाकू मार दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गयी है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वहीं इलाके में दहशत का माहौल है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता