ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

बिहार: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, गोली लगने से 5 लोग जख्मी

BHOJPUR: बिहार के आरा में जमीन विवाद को लेकर रविवार की देर रात हथियार बंद बदमाशों एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी. जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए. घायल सभी लोगों को तत्काल

बिहार: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, गोली लगने से 5 लोग जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार के आरा में जमीन विवाद को लेकर रविवार की देर रात हथियार बंद बदमाशों एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी. जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए. घायल सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. सरेशाम हुई गोलीबारी की इस घटना से परिजन सहमे हुए हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल है.वहीं, खुनी वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.


जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी तपेश्वर सिंह और माना सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार को खेत जोतने को लेकर विवाद हुआ. उसके बाद दोनों ओर से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गोली लगने से पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. जख्मी युवक अंकित कुमार और उसके परिजनों की माने तो खेत जोतने को लेकर गांव के ही माना सिंह के परिवार के साथ विवाद हुआ था.


वहीं, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. जख्मियों का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के सरकारी चिकित्सक ने बताया कि जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से पांच लोगों को रेफर किया गया है. जिन्हें गोली लगी है. फिलहाल सभी लोगों इलाज किया जा रहा है. सरेशाम हुई गोलीबारी की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

टैग्स