ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहटा में ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर ने की जवानों पिटाई, एक की हालत गंभीर, होमगार्ड के जवानों ने किया जमकर हंगामा

PATNA: बिहटा के आनंदपुर स्थित गृह रक्षा वाहिनी में गुरुवार को कैंपस में चल रहे होमगार्ड ट्रेनिंग के दौरान लेट से आने पर होमगार्ड के जवानों को रिटायर्ड आर्मी ट्रेनर &nbsp

बिहटा में ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर ने की जवानों पिटाई, एक की हालत गंभीर, होमगार्ड के जवानों ने किया जमकर हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहटा के आनंदपुर स्थित गृह रक्षा वाहिनी में गुरुवार को कैंपस में चल रहे  होमगार्ड ट्रेनिंग के दौरान लेट से आने पर होमगार्ड के जवानों को रिटायर्ड आर्मी ट्रेनर  ने कई लोगों को  जमकर पिटाई कर डाला. जिसमें महिला समेत पुरुष आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों को अन्य जवानों के  मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक के होमगार्ड  जवान का हालात गंभीर बतायी जा रही है। जिसे पटना रेफर किया गया है।


बताया जाता है कि गुरुवार को बिहटा स्थित आनंदपुर स्थित गृह रक्षा वाहणी में पिछले 16 दिनों से होमगार्डों को ट्रेनिंग दिया जा रहा था जहां एक आर्मी के रिटायर्ड जवान के आरके पांडे नामक व्यक्ति ने होमगार्ड के जवानों को ट्रेनिंग दे रहे थे वहीं गुरुवार को लगभग सभी होमगार्ड जवानों को 2:00 बजे कैंपस में आने को बोला गया था लेकिन कई जवान लेट से पहुंचे तो ट्रेनिंग दे रहे रिटायर आर्मी के अधिकारी आरके पांडे आग बबूला हो उठे और उसके साथ सभी जवानों को लात घुसे से मारना शुरू कर दिया। 


इस घटना में महिला पुरुष समेत कई जवान जख्मी हो गए हैं महिलाओं के जवानों को इस तरह से मारा है कि उन्हें अपने जख्म के निशान दिखाने में भी शर्म आ रही है जख्मी होमगार्ड के जवान महिला रूबी देवी ने बताया कि ट्रेनिंग दे रहे आरके पांडे नामक रिटायर्ड आर्मी के जवान ने हम लोगों को बुरी तरह से प्राइवेट पार्ट के पास मारे हैं साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं .इसलिए जल्द से जल्द आरोपी ट्रेनर पर करवाई हो और हटाया जाए


इधर आक्रोशित होमगार्ड के जवानों ने मनेर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को भी जाम कर दिया जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और खुद गृह रक्षा वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर आक्रोशित जवानों को समझाया और सड़क जाम को हटाया। 


वही कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है लेकिन किसी भी जवान की मौत की सूचना अभी फिलहाल नहीं है होमगार्ड के नवनियुक्त जवानों का आरोप है कि आर्मी के रिटायर्ड ट्रेनर के द्वारा उनके साथ मारपीट या गलत व्यवहार किया जाता है फिलहाल उसकी भी जांच की जा रही है और आर्मी के अधिकारी से इस संबंध में बात की जाएगी। 


साथ ही कमांडेंट ने इस पूरे मामले को अफवाह बताते हुए कहा कि यह पूरी तरह से गलत जानकारी जवानों को दिया गया है किसी भी जवान की मौत नहीं हुई है पटना पीएमसीएच तक सभी अस्पतालों में जांच कराई गई है लेकिन किसी भी जवान की भर्ती या रेफर की जानकारी विभाग को नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें