ब्रेकिंग
मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU

बिहटा में बीएड कॉलेज के अकाउंटेंट ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

PATNA: पटना से सटे बिहटा इलाके में एक युवक ने बड़ा कदम उठा लिया। गले में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामापुर टोला की है। जहां युवक किराए

बिहटा में बीएड कॉलेज के अकाउंटेंट ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिहटा इलाके में एक युवक ने बड़ा कदम उठा लिया। गले में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामापुर टोला की है। जहां युवक किराए के मकान में रहता था। मृतक बीएड कॉलेज का अकाउंटेंट था। उसकी पहचान दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के भरतपुरा गांव निवासी पंकज शर्मा उर्फ बबलू शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है।


विवेक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस घटना को लेकर काफी सदमें में है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर विवेक ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया? घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और पटना एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल एफएसएल की टीम ने शव के जांच की और पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। 


फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे का कारण क्या हैं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि श्रीरामपुर टोला स्थित एक किराए के मकान में एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मकान के मालिक और इलाके के लोगों के साथ-साथ मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वही इस घटना से मृतक के परिजन काफी सदमें में हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता