ब्रेकिंग
बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 33,320 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन का मौका जल्द होगा खत्म!

बिहार: युवक ने खुद के सिर में मारी गोली, पारिवारिक कलह में दे दी जान

ARARIA: अररिया में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कुछ दिनों से परिवार में चल रहे कलह से परेशान था और हताशा में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना रानीगं

बिहार: युवक ने खुद के सिर में मारी गोली, पारिवारिक कलह में दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कुछ दिनों से परिवार में चल रहे कलह से परेशान था और हताशा में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार की है।


युवक की पहचान रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी सुशील कुमार के बेटे आशीष नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशिष का किसी बात को लेकर अपने ही परिवार के लोगों से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। घरेलू विवाद से परेशान आशीष ने खुद के सिर में गोली दाग दी।


इस घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन खून से लथपथ आशीष को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।