ब्रेकिंग
Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क

बिहार: पड़ोसी से विवाद के बाद युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

SASARAM: रोहतास के डेहरी में छज्जा निर्माण को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत की बात रही कि फायरिंग की इस वारदात में किसी को गोली नही

बिहार: पड़ोसी से विवाद के बाद युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के डेहरी में छज्जा निर्माण को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत की बात रही कि फायरिंग की इस वारदात में किसी को गोली नहीं लगी हालांकि पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, डेहरी के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोपी बिगहा में एक मकान के छज्जा निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथिलेश कुमार को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।


बताया जाता है कि मिथिलेश कुमार का गोपी बिगहा में मकान का निर्माण हो रहा है। जिसमें ऊपरी तल्ले में छज्जा निकाला जा रहा है। दूसरा पक्ष ओमप्रकाश सिंह ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि मिथिलेश कुमार ने अपने घर के छत पर से दोनाली बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी तथा हथियार लहरा कर धमकाया।


ओम प्रकाश सिंह के आवेदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सरेआम लाइसेंसी हथियार निकाल कर फायरिंग करना एवं उसका प्रदर्शन करने तथा धमकी देने के आरोप में मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर दिया गया है और हथियार को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता