ब्रेकिंग
एक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीट्रेनिंग के दौरान दो महिला सिपाहियों को हुआ प्यार, साथ जीने मरने की खाई कसम, रक्षाबंधन के दो दिन बाद होने वाली थी शादी, लेकिन तभी हो गया बड़ा कांड‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलान

बिहार: बदमाशों ने युवक को तेल छिड़क कर जिंदा जलाया, अधजले शख्स को मरा हुआ समझकर झाड़ी में फेंका; इलाज के दौरान हुई मौत

BEGUSARAI: बेगूसराय से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां बदमाशों ने एक युवक को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अधजले युवक को झा

बिहार: बदमाशों ने युवक को तेल छिड़क कर जिंदा जलाया, अधजले शख्स को मरा हुआ समझकर झाड़ी में फेंका; इलाज के दौरान हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां बदमाशों ने एक युवक को मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अधजले युवक को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के रमजानपुर अमारी वार्ड 5 निवासी मोहम्मद सुलेमान के 20 वर्षीय बेटे मोहमद तालीम के रूप में हुईं है। बताया जा रहा है कि बीती रात कोई उसे घर से बुलाकर ले गया था। बुरी तरह से झुलसे मो.तालीम को बेसुध हालत में देखकर लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।


परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलाहल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है। बदमाशों ने किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया है यह खुलासा हो नहीं सका है। 


पूरे मामले पर एसपी मनीष ने बताया कि एक शख्स की मौत हो गई है। उसके भाई तो कुछ नहीं बता रहे हैं लेकिन उसकी मां को कुछ अनजान लोगों पर शक है। युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। मामला थोड़ा पेचीदा है। मामले की जांच चल रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता